बूंद-बूंद पानी को तरस रहे वार्ड के लोग
शोभा की वस्तु बनी जलमीनार
फारबिसगंज. फारबिसगंज नगर परिषद क्षेत्र में सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल नल जल योजना का जलमीनार शोभा की वस्तु बनकर रह गयी है. भीषण गर्मी में भी इस का लाभ लोगों को नहीं मिल रहा है. पिछले कई वर्षो से यहां के वार्ड वासी नल-जल योजना से महज एक बूंद पानी के लिए तरस गये हैं. स्वच्छ व शुद्ध जल की बात कौन करें इस योजना के एक बूंद पानी भी किसी भी वार्ड वासी के हलक तक नहीं जा पाया है. जानकार बताते हैं बेशक यह योजना कागज पर सरपट दौड़ रहा है. सरकार के इस ड्रीम प्रोजेक्ट व मेगा योजना के रखरखाव के लिए जहां नगर परिषद प्रशासन की सतर्कता की बात कही जा रही है. नगर परिषद क्षेत्र में ठेकेदार व विभागीय अधिकारियों के मिली भगत से यह योजना सर जमीन पर फलता फूलता दिखाई नहीं दे रहा है. इस संबंध में विभिन्न वार्डों के लोगों ने बताया की जल मीनार शोभा की वस्तु बन गई है. उन लोगों के द्वारा कई बार नगर परिषद प्रशासन से शिकायत भी की. मगर कोई भी व्यक्ति उन लोगों के शिकायत पर गंभीरता नहीं बरत रहा है. समाजसेवी व भाजपा नेता आदर्श गोयल ने बताया कि 25 वार्ड वाले नगर परिषद में आज तक किसी को नल जल का एक बूंद पानी नसीब नहीं हुआ है. लाखों की लागत वाली यह योजना कागज पर कथित तौर पर शायद सरपट दौड़ रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By मृगेंद्रमणि सिंह
मृगेंद्रमणि सिंह प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. प्रभात खबर के अररिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










