वाहन चेकिंग अभियान से चालकों में हड़कंप

Updated at : 07 Mar 2025 9:56 PM (IST)
विज्ञापन
वाहन चेकिंग अभियान से चालकों में हड़कंप

बिना कागजात वाले वाहनों को जब्त किया

विज्ञापन

40-प्रतिनिधि, अररियाएसपी अंजनी कुमार के निर्देश पर अपराध नियंत्रण व यातायात नियमों के अनुपालन के उद्देश्य से जिले के सभी थाना क्षेत्रों में समय-समय पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. इस दौरान कई वाहनों से जुर्माना भी वसूला गया. वहीं पुलिस के इस अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मचा हुआ है. इस दौरान डिक्की के साथ-साथ कागजात की भी जांच की जा रही थी. बिना कागजात के वाहनों को जब्त किया गया. बताया गया कि अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. जांच के क्रम में पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, कार चालकों को सीट बेल्ट लगाने, वाहन की गति में नियंत्रण रखने, वाहन के सभी कागजात को दुरुस्त रखने का निर्देश देते हुए वाहन चालकों से जुर्माना वसूला है. साथ ही एक बाइक पर तीन सवारों पर पुलिस की पैनी नजर बनी रही.

———-

फारबिसगंज- उदयपुर सिटी के बीच चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

प्रतिनिधि, फारबिसगंज

महापर्व होली के अवसर पर यात्रियों की भारीभरकम भीड के दबाव को देखते हुए उन्हें सुगम आवागमन उपलब्ध कराए जाने के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा उदयपुर सिटी से फारबिसगंज तक के लिए 2 ट्रिप वाली होली स्पेशल ट्रेन चलाये जाने की घोषणा से लोगों में हर्ष व्याप्त है. अररिया के सांसद प्रदीप कुमार सिंह के प्रयास से चलने वाली इस ट्रेन के लिये इंडो नेपाल ऑर्गेनाइजेशन आफ रेल यूजर्स के सदस्य विनोद सरावगी, कटिहार रेल मंडल परामर्शदात्री समिति के सदस्य बछराज राखेचा, रेलवे कम्यूटर्स फॉरम के सदस्य राकेश रौशन, फारबिसगंज सिविल सोसाइटी के अध्यक्ष मांगीलाल गोलछा व संरक्षक आजाद शत्रु अग्रवाल, नागरिक संघर्ष समिति के सचिव रमेश सिंह, रेल संघर्ष समिति के सदस्य गोपाल कृष्ण सोनू, चंदन भगत, अवधेश कुमार साह, मनोज कुमार भारती, प्रदीप कनौजिया सहित अन्य ने सांसद के प्रति आभार जताते हुये कटिहार से अररिया- फारबिसगंज- नरपतगंज- दरभंगा गोरखपुर- अंबाला कैंट के रास्ते अमृतसर तक के लिए ट्रेन को चलाये जाने के लिये पहल करने का अनुरोध के साथ फारबिसगंज- उदयपुर सिटी साप्ताहिक ट्रेन का कम से कम चार फेरे किये जाने की पहल के लिए अनुरोध किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन