ट्रक ने ऑटो में मारी टक्कर, चार लोग गंभीर

स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल
अररिया. नगर थाना क्षेत्र के जीरो माइल समीप एक पेट्रोल पंप के ठीक सामने एनएच 57 पर एक ट्रक ने सामने से आ रही ऑटो में जोरदार टक्कर मार दिया, जिसे ऑटो में सवार नगर थाना क्षेत्र के पैकटोला निवासी चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. दुर्घटना इतना जबरदस्त था कि ऑटो के सामने से परखच्चे उड़ गये. ऑटो चालक सहित सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. जिसमें तीन लोगों की स्थिति काफी नाजुक बताया गया है. वहीं दुर्घटना के बाद ट्रक चालक अपना ट्रक छोड़कर फरार हो गया. साथ हीं मौजूद स्थानीय लोगों ने मानवता का परिचय देकर किसी तरह से एक खाली ऑटो को रुकवाया व सभी घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया. इधर नगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक को घटना की सूचना मिलने पर तुरंत अपने पुलिस वाहन से नगर थाना पुलिस को भिजवाया. साथ ही सूचना पर 112 पुलिस वाहन में शामिल एसआई आश नारायण सिंह, चालक सुनील उपाध्याय सहित अन्य पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. जिसमें ट्रक संख्या जीजे 01 जेटी 1600 को अपने कब्जे में लेकर सड़क किनारे खड़ा करवाया. वहीं दुर्घटनाग्रस्त ऑटो को भी बीच सड़क से हटाया. ऑटो में फर्नीचर सहित लीची का कई कार्टून, केला व अन्य फल लोड था. इधर सदर अस्पताल में घायलों का इलाज जारी है. जिसमें मौजूद चिकित्सक ने तीन घायलों की स्थिति को गंभीर बताया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










