चार न्यायिक पदाधिकारियों का तबादला

Updated at : 20 May 2024 6:51 PM (IST)
विज्ञापन
चार न्यायिक पदाधिकारियों का तबादला

चार न्यायिक पदाधिकारियों का आगमन

विज्ञापन

अररिया. पटना हाइकोर्ट के निर्देश के आलोक में अररिया जजशिप में चार न्यायिक पदाधिकारियों का जहां तबादला हो गया है. वहीं यहां चार नये न्यायिक पदाधिकारियों ने योगदान भी कर लिया है. जिला सत्र न्यायाधीश हर्षित सिंह के हवाले से जिला जज के एडमिनिस्ट्रेशन इंचार्ज श्यामबिहारी सिंह ने बताया कि अररिया सीजेएम का तबादला बाढ़ में एडीजे के पद पर हुआ है. सबजज फारबिसगंज रितु कुमारी का तबादला हाजीपुर में सबजज सह एसीजेएम के पद पर हुआ है. वहीं एसडीजेएम अपूर्वा नायक का तबादला किशनगंज में सबजज सह एसीजेएम के पद पर हुआ है. वहीं ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट आशिफ नवाज का तबादला पटना में ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के पद पर हुआ है. जिला जज के एडमिनिस्ट्रेशन इंचार्ज श्याम बिहारी सिंह ने जानकारी दी कि अररिया जजशिप में ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट आशिफ नवाज के स्थान पर ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट प्रणव कुमार योगदान कर लिए हैं. ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार के सक्सेशन कोर्ट के रूप में ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट संतोष कुमार ने योगदान किया है. सबजज फारबिसगंज रितु कुमारी का तबादला हाजीपुर होने पर इस पद पर सबजज फारबिसगंज के रूप में दीपक कुमार ने योगदान किया है. वहीं ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट सेकेंड क्लास के रूप में कुमारी प्रीति ने योगदान किया है. जिला सत्र न्यायाधीश हर्षित सिंह के हवाले से जिला जज के एडमिनिस्ट्रेशन इंचार्ज श्यामबिहारी सिंह ने विशेष जानकारी दी है कि ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट सह जुबेनाइल जस्टिस बोर्ड की प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट प्रीति कुमारी को हाइकोर्ट पटना के द्वारा प्रमोशन देते हुए सबजज सह एसीजेएम बनाया गया है. लेकिन वे वर्तमान समय में जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड में ही प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट के रूप में अपना 03 वर्ष का कार्यकाल को पूरा करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन