प्रशिक्षु पुअनि ले रहे व्यावहारिक प्रशिक्षण
Published by : PRAPHULL BHARTI Updated At : 03 Apr 2026 7:47 PM
प्रशिक्षण लेने के बाद ये लोग क्षेत्र में करेंगे काम
परवाहा. रानीगंज सर्किल इंस्पेक्टर कार्यालय में आधा दर्जन प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रशिक्षण ले रहे हैं. प्रशिक्षु दारोगा को रानीगंज सर्किल इंस्पेक्टर सतीश कुमार सिंह ने समय सारणी के मुताबिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है. सर्किल इंस्पेक्टर ने बताया कि वरीय अधिकारियों के निर्देशानुसार प्रशिक्षु दारोगा को कार्यालय के अभिलेख के प्रकार, अभिलेख का संधारण, कांड का प्रोसेस, प्राथमिकी दर्ज करने सहित अन्य जरूरी प्रशिक्षण दिया जा रहा. इस प्रशिक्षण को पूरा करने के बाद ये लोग क्षेत्र में जाकर काम करेंगे. प्रशिक्षु दारोगा में सुदर्शन शर्मा, रूपाली कुमार, अमन कुमार, अंकुश कुमार सिंह शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










