12.4 ग्राम स्मैक के साथ तीन गिरफ्तार
Published by : PRAPHULL BHARTI Updated At : 23 May 2026 6:46 PM
पुलिस ने गुप्त सूचना पर की छापेमारी
जोकीहाट. जोकीहाट थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जोकीहाट पुलिस नगर पंचायत जोकीहाट में अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर 12.4 ग्राम स्मैक बरामद किया. इस मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया. छापेमारी के दौरान गैरेज से 5.5 ग्राम स्मैक बरामद किया. इस मौके से नगर पंचायत जोकीहाट वार्ड संख्या 11 सिसौना निवासी बाबुल, पिता ताहा आलम को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस पूछताछ में आरोपित की निशानदेही पर नगर पंचायत वार्ड संख्या 03 निवासी लक्ष्मण ततमा व संतोष ततमा, पिता सीताराम ततमा के घर पर छापेमारी की गयी. तलाशी के दौरान उनके घर से 6.9 ग्राम स्मैक बरामद किया. पूछताछ के बाद तीनों को न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया. पुलिस छापेमारी से बाजार में हड़कंप मच गया. बरामद स्मैक को जब्त कर पुलिस आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. छापेमारी में सब इंसपेक्टर रजनीकांत कुमार, इम्तियाज खान, आशीष आनंद सहित सशस्त्र पुलिस बल के जवान शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










