चेहल्लुम व श्री कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर जिले में सुरक्षा का होगा व्यापक इंतजाम

Edited by PRAPHULL BHARTI
Updated:
विज्ञापन

चेहल्लुम व श्री कृष्ण जन्माष्टमी त्योहार को लेकर समाहरणालय स्थित परमान सभागार में गुरुवार को जिलाधिकारी अनिल कुमार की अध्यक्षता में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गयी.

विज्ञापन

अररिया. चेहल्लुम व श्री कृष्ण जन्माष्टमी त्योहार को लेकर समाहरणालय स्थित परमान सभागार में गुरुवार को जिलाधिकारी अनिल कुमार की अध्यक्षता में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गयी. इसमें त्योहार के दौरान विधि व्यवस्था के संधारण संबंधी मामलों पर विस्तृत चर्चा की गयी. बैठक में जिलाधिकारी ने जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये. गौरतलब है कि चेहल्लुम का त्योहार शुक्रवार 15 अगस्त व जन्माष्टमी 16 अगस्त यानी शनिवार को मनाया जायेगा. त्योहार के दौरान जिले में विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए पर्याप्त सुरक्षात्मक उपाय किये गये हैं. चेहल्लुम को लेकर संयुक्तादेश जारी कर चिह्नित स्थानों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी व सुरक्षा बलों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. चेहल्लुम के दौरान मुहर्रम की तरह विभिन्न स्थानों पर ताजिया निकालने का चलन है. सभी प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारी व पुलिस निरीक्षक व थानाध्यक्ष को अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहते हुए विधि व्यवस्था पर नजर बनाये रखने के लिए निर्देशित किया गया है. संयुक्तादेश में अररिया अनुमंडल क्षेत्र में गश्ती दल सहित 39 स्थलों पर व फारबिसगंज अनुमंडल क्षेत्र में गश्ती दल सहित 30 स्थलों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. वहीं जन्माष्टमी पर पूजा के बाद प्रतिमा का विसर्जन नजदीकी जलस्त्रोतों में मूर्ति विसर्जन के दौरान में चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया गया है. विधि व्यवस्था संधारण को लेकर भी विभिन्न पूजा-पंडालों में दंडाधिकारी व पुलिस अधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन