पुलिस ने चोर को किया गिरफ्तार

पूछताछ के बाद आरोपित को भेजा न्यायिक हिरासत में
बथनाहा. बथनाहा में इन दिनों जहां चोरी की घटना में बढ़ोतरी हुई है. वहीं बथनाहा पुलिस की तत्परता से चोर भी लगातार पकड़े जा रहे हैं. बथनाहा पुलिस ने विगत दिनों प्राथमिक विद्यालय श्यामनगर में हुई चोरी की घटना का उद्भेदन करते हुए चोरी गये सामान की बरामदगी के साथ चोर को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार चोर रविकांत झा उर्फ रोहित जो भद्रेश्वर वार्ड संख्या 04 का बताया जा रहा है. इधर बथनाहा थानाध्यक्ष राजवीर कुमार साहू ने बताया कि बरामद सामानों में चोरी गया एम्प्लीफायर, माइक व साइकिल शामिल हैं. वहीं गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक पूछताछ के बाद शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By मृगेंद्रमणि सिंह
मृगेंद्रमणि सिंह प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. प्रभात खबर के अररिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










