वन विभाग ने प्रशासन के आदेश पर हटाया पेड़

Exif_JPEG_420
पेड़ की टहनी गिरने से एक छात्रा की हो गयी थी मौत
22-प्रतिनिधि, अररिया नगर थाना क्षेत्र के शिवपुरी वार्ड संख्या 09 स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय रहिका टोला में गत 01 मार्च को सूखे पेड़ की टहनी गिरने से तीसरी कक्षा में पढ़ रही छात्रा की मौत हो गयी थी. वहीं दूसरी छात्रा भी काफी घायल हो गयी थी. इसको देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा कार्रवाई करवाते हुए वन विभाग को निर्देश दिया गया. जिसमें वन विभाग ने मुख्यालय क्षेत्र में सूखे पेड़ सहित सड़क पर निकले टहनी व आवागमन में हो रही असुविधा को देखते हुए एक दर्जन पेड़ को हटाकर आमजन को सुरक्षित रखने की पहल की है. साथ ही भविष्य में दुबारा कोई अनहोनी न घटित हो, इसके लिए वन विभाग को जिला पदाधिकारी अनिल कुमार ने चौकन्ना रहने को कहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










