मेला देखकर घर लौट रहे किशोर को ट्रैक्टर ने रौंदा, घटनास्थल पर मौत

Edited by PRAPHULL BHARTI
Updated:
विज्ञापन

प्रखंड क्षेत्र के सिरसिया कला पंचायत के जिलेबिया मोड़ से गोबिंदपुर जाने वाली मुख्य सड़क पर बुधवार की शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया.

विज्ञापन

भरगामा. प्रखंड क्षेत्र के सिरसिया कला पंचायत के जिलेबिया मोड़ से गोबिंदपुर जाने वाली मुख्य सड़क पर बुधवार की शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया. रक्षाबंधन पर्व पर लगे मेले से घर लौट रहे 15 वर्षीय किशोर की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गयी. हादसा इतना भयावह था कि किशोर का शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया. जानकारी के अनुसार, पोठिया निवासी धर्मदेव यादव का पुत्र रमण कुमार सोमवार शाम लगभग सात बजे मेला देखकर पैदल ही घर लौट रहा था. इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक ट्रैक्टर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी व रौंदते हुए आगे निकल गया. टक्कर इतनी भीषण थी कि रमण कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गयी. स्थानीय ग्रामीणों ने ट्रैक्टर को रोककर अपने कब्जे में ले लिया व भरगामा पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राकेश कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक पूछताछ की. पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया भेज दिया. इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है. मां-बाप व परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गयी है. ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर तेज रफ्तार व लापरवाही से वाहन चलाने के कारण इस तरह की दुर्घटनाएं लगातार हो रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन