बेटे ने मार पीटकर मां को किया घायल

Updated:
विज्ञापन
बेटे ने मार पीटकर मां को किया घायल

मां दर्ज कराया मामला, लगायी न्याय की गुहार

विज्ञापन

अररिया थाना के गैड़ा पंचायत वार्ड संख्या दस हसनपुर का है मामला -1-प्रतिनिधि, अररिया अररिया प्रखंड के गैड़ा पंचायत में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. जिस मां के बारे में कहा जाता है कि उसकी पांवों के नीचे जन्नत होती है. उसी मां के पांवों को सगे बेटों ने मारपीट कर बुरी तरह तोड़ दिया. यह दिल दहलाने वाली घटना गैड़ा पंचायत के हसन पुर गांव की है. पीड़ित मां विधवा मैरून जिसकी उम्र अस्सी वर्ष है ने अररिया थाना ने इस घटना को लेकर अपने ही दो बड़े बेटों के खिलाफ मामला दर्ज कर पूरे मामले की जांच कर न्याय की गुहार लगाई है. आवेदन में पीड़ित मां ने बताया कि ये मामला पूरी तरह भूमि विवाद का है. आवेदन में कहा कि मेरे चार पुत्र हैं. दो बड़े बेटे घर पर ही रहते हैं. जबकि छोटा बेटा बाहर में कमाता है. उसी ने कमाकर जो पैसा भेजा था उससे कुछ जमीन खरीदी थी. लेकिन दोनों बड़े बेटे शमीम व नसीम ने अपने नाम से करवा लिया था. जब ये बात छोटे बेटे को मालूम हुआ तो उसने काफी नाराजगी जाहिर की ऐसे में मैंने अपने शौहरी हक छोटा बेटा मोहसिन को दे दिया. इसी को लेकर बड़े बेट ने मेरे साथ बुरी तरह मारपीट कर हाथ-पांव तोड़ दिया है. इसको लेकर थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई थी. लेकिन अफसोस के साथ कहा कि अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है. लेकिन अभी तक हॉस्पिटल से इंज्यूरी नहीं आयी है. इंज्यूरी रिपोर्ट आते ही अगर मामले को सही पाया गया तो दोषी को जल्द गिरफ्तार किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
प्रफुल्ल भारती

लेखक के बारे में

By प्रफुल्ल भारती

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन