अध्यक्ष पद के लिए छह व सदस्य के लिए 30 अभ्यर्थियों ने किया नामांकन
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 17 Jan 2025 7:28 PM
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में होगा मतदान
29 जनवरी को होना है नगर पंचायत क्षेत्र के दो पैक्सों में मतदान 17-प्रतिनिधि, नरपतगंज नरपतगंज निर्वाचन भवन में नामांकन के अंतिम दिन शुक्रवार को मधुरा उत्तर व मधुरा पश्चिम पैक्स से नामांकन पर्चा दाखिल किया गया. जबकि अंतिम दिन तक अध्यक्ष पद के लिए छह अभ्यर्थियों व सदस्य के लिए 30 अभ्यर्थियों ने नामांकन पर्चा दाखिल कराया. जिसमें मधुरा उत्तर से अध्यक्ष पद के लिए दो अभ्यर्थी, सदस्य के लिए 17 अभ्यर्थी व मधुरा पश्चिम पैक्स से अध्यक्ष पद के लिए चार अभ्यर्थी व सदस्य के लिए 13 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया. मालूम हो के नरपतगंज नगर पंचायत क्षेत्र के मधुरा उत्तर व मधुरा पश्चिम पैक्स में 29 जनवरी को मतदान होना है. बीडीओ चंदन प्रसाद ने बताया कि नामांकन में अध्यक्ष पद के लिए 06 व सदस्य के लिए 30 अभ्यर्थियों के द्वारा नामांकन पर्चा दाखिल किया गया है. वहीं बताया गया कि 20 जनवरी को बढ़ेपारा पैक्स व 29 जनवरी को मधुरा उतर व पश्चिम में प्रशासन के कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान व मतगणना संपन्न करवाया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










