किसान के थैले से 50 हजार छीन कर फरार

पुलिस कर रही मामले की छानबीन
25 प्रतिनिधि,फारबिसगंज शहर के बैंक ऑफ बड़ौदा से राशि निकासी कर साइकिल से घर जा रहे किसान के थैले से बाइक सवार अपराधियों ने 50 हजार रुपये उड़ा लिये. पीड़ित किसान का नाम विशुन मंडल पिता सुकल मंडल वार्ड संख्या 13 धनपुरा मटियारी फारबिसगंज निवासी है. बताया जाता है कि उक्त किसान बुधवार को शहर में स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा से अपने बैंक खाता से 75 हजार रुपये की निकासी कर 50 हजार व 25 हजार की अलग अलग गड्डी बना कर थैला में रख कर साइकिल से घर आ रहे थे. जैसे ही शास्त्री चौक कोठीहाट से आगे अपने घर धनपुरा के समीप पहुंचे थे कि पीछे से आये एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने उनके थैला को काट कर 50 हजार रुपये उड़ा लिये. जबकि 25 हजार की गड्डी सड़क पर गिर गया. इस प्रकार किसान का 25 हजार रुपये बच गया. घटना के बाद पीड़ित किसान के हल्ला करने पर जुटे लोगों ने राशि उड़ा कर भाग रहे बाइक सवार अपराधियों का काफी दूर तक पीछा भी किया, लेकिन अपराधी भाग निकले. घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह कनीय पुलिस पदाधिकारियों व पुलिस बलों के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और पीड़ित किसान से घटना की जानकारी लेते हुए मामले की जांच में जुट गये. इस संदर्भ में थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










