पर्याप्त पुलिस बल नहीं रहने के कारण अतिक्रमण हटाने गयी पुलिस लौटी बैरंग
Published by : PRAPHULL BHARTI Updated At : 23 May 2026 6:26 PM
पुलिस-अतिक्रमणकारियों के बीच नोंक-झोक
पलासी. प्रखंड क्षेत्र के रामनगर पंचायत में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण हटाने गयी पुलिस प्रशासन को दूसरी बार भी अतिक्रमण स्थल से बैरंग वापस वापस लौटना पड़ा. हालांकि इस संबंध में सीओ सुशील कांत सिंह व सहायक थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि पुलिस बल का कम पड़ना अतिक्रमण नहीं हटाया जा सका. जानकारी अनुसार रामनगर पंचायत के सरकारी भूमि पर स्थानीय ग्रामीणों का कब्जा है. उक्त जमीन को खाली कराकर उक्त स्थान पर पंचायत सरकार भवन का निर्माण किया जाना है. जिसका शिलान्यास भी कर दिया गया है. लेकिन उक्त जमीन पर स्थानीय ग्रामीणों का कब्जा जमा रहने के कारण आज तक पंचायत सरकार भवन का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है. उक्त सरकारी जमीन पर कई दबंगों का कब्जा आज भी बना हुआ है. कुछ लोगों द्वारा उक्त जमीन पर घर बनाकर अतिक्रमण किये हुए हैं. कुछ लोग आज भी सरकारी जमीन पर खेती कर रहे हैं. उक्त सरकारी जमीन को खाली कराने की नियत से शनिवार को स्थानीय पुलिस प्रशासन सीओ सुशील कांत सिंह, बीडीओ आदित्य प्रकाश, बीपीआरओ अखिलेश कुमार, पुअनि सह सहायक थानाध्यक्ष रंजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम रामनगर पंचायत अतिक्रमण स्थल पर पहुंच कर सरकारी जमीन को खाली कराने का प्रयास किया. लेकिन पर्याप्त पुलिस बल के नहीं रहने के कारण पुलिस बल व स्थानीय प्रशासन को बैरंग वापस लौटना पड़ा. इस क्रम में दोनों तरफ से काफी नोक-झोंक होने की बात भी सामने आयी है. अतिक्रमण कारी पुलिस प्रशासन पर भारी पड़े.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










