दो करोड़ की साइबर ठगी के आरोप में दिल्ली पुलिस ने अररिया से एक युवक को किया गिरफ्तार

Updated at : 07 Sep 2024 8:00 PM (IST)
विज्ञापन
दो करोड़ की साइबर ठगी के आरोप में दिल्ली पुलिस ने अररिया से एक युवक को किया गिरफ्तार

दिल्ली से आयी पुलिस ले गयी अपने साथ

विज्ञापन

फोटो:47-नितेश कुमार गुप्ता, गिरफ्तार युवक. प्रतिनिधि, अररिया साइबर ठगी के मामले लगातार दृष्टिगत हो रहे हैं, एक कंप्यूटर की मदद से अररिया से लोग दिल्ली में साइबर ठगी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. इसी प्रकार के मामले में उस वक्त सनसनी फैल गयी जब नयी दिल्ली की साइबर पुलिस अररिया आरएस पहुंची व एक युवक को साइबर ठगी के मामले में गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद दिल्ली लेकर चली गयी. वहीं इस संबंध में अररिया आरएस थाना पुलिस ने बताया कि कांड संखिया 341/24 दिनाक 14 अगस्त 24 धारा 366/339/340/319/61 बीएनएस व सीडी आइटी एक्ट के तहत नितेश कुमार गुप्ता पिता भूणेश्वर प्रसाद गुप्ता अररिया आरएस वार्ड संख्या 03 को साइबर ठगी के मामले में गिरफ्तार किया गया है. नितेश कुमार गुप्ता को उस के दुकान से गिरफ्तार किया गया है, जिसमें एक मोबाइल, हार्ड डिस्क आदि समान भी जब्त किये गये हैं. साइबर ठग को गिरफ्तार करने के लिए नयी दिल्ली साइबर थाना के पुनि सतीश कुमार अपने दल बल के साथ अररिया आरएस थाना पहुंचे थे. पुनि सतीश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार ठग से पूछताछ के बाद अभी तक लगभग दो करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आ चुका है, आगे पूछताछ जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन