ePaper

जिले को बाल विवाह मुक्त बनाने का संकल्प

Updated at : 22 Jan 2025 6:58 PM (IST)
विज्ञापन
जिले को बाल विवाह मुक्त बनाने का संकल्प

10 वर्षो से कार्य कर रही है जागरण कल्याण भारती

विज्ञापन

-1- प्रतिनिधि, फारबिसगंज भारत सरकार के नीति आयोग व एवीए की साझेदारी का फारबिसगंज के जागरण कल्याण भारती ने समर्थन किया. संस्था ने अररिया जिले को बाल विवाह मुक्त बनाने में पूर्ण सहयोग का वादा किया. जागरण कल्याण भारती के अध्यक्ष संजय कुमार ने प्रेस वार्ता कर यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि एवीए व जागरण कल्याण भारती 250 से भी ज्यादा गैरसरकारी संगठनों के नेटवर्क जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन के सहयोगी है. नीति आयोग बच्चों की शिक्षा, सुरक्षा व सशक्तीकरण के लिए 12 राज्यों के 73 आकांक्षी जिलों में एवीए का सहयोग करेगा. स्कूल नहीं जा पा रहे बच्चों को शिक्षा व कौशल विकास के अवसरों से और जनकल्याण योजनाओं से जोड़ा जायेगा. जागरण कल्याण भारती जिला में बाल अधिकारों व बच्चों की सुरक्षा व संरक्षण के लिए विगत 10 वर्षो से कार्य कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन