अज्ञात ट्रक की ठोकर से शख्स गंभीर रूप से घायल, इलाज जारी

Edited by PRAPHULL BHARTI
Updated:
विज्ञापन

नरपतगंज-फारबिसगंज एनएच के नरपतगंज पुराना बाजार के समीप बुधवार रात अज्ञात ट्रक की ठोकर से एक अधेड़ व्यक्ति घटनास्थल पर गंभीर रूप से घायल हो गया.

विज्ञापन

नरपतगंज. नरपतगंज-फारबिसगंज एनएच के नरपतगंज पुराना बाजार के समीप बुधवार रात अज्ञात ट्रक की ठोकर से एक अधेड़ व्यक्ति घटनास्थल पर गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद पहुंचे स्थानीय लोगों के द्वारा इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतगंज में भर्ती कराया. जहां घंटे इलाज करने के बाद गंभीर रूप से घायल व्यक्ति का पहचान नहीं होने के बाद पुलिस की मदद से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल अररिया रेफर कर दिया गया. जहां गंभीर स्थिति में इलाज होने की बात कहीं, उधर घटना की जानकारी मिलते हीं नरपतगंज थाना पुलिस के द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की. जानकारी के अनुसार, बुधवार देर रात एक व्यक्ति एनएच पार कर रहा था, इसी बीच अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गयी, जिसके बाद गंभीर स्थिति में घायल व्यक्ति को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतगंज में भर्ती कराया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन