हत्या मामले में 18 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

Published by : RAHUL KUMAR SINGH Updated At : 01 Mar 2026 8:03 PM

विज्ञापन

शराब के धंधेबाजों के खिलाफ मारपीट कर हत्या का है आरोप

विज्ञापन

जोकीहाट. जोकीहाट थाना के भगवानपुर पंचायत, मुसहरी टोला में शुक्रवार की रात तारण पंचायत के 55 वर्षीय खुर्शीद की पीट-पीटकर हत्या मामले में 1.5 दर्जन लोगों के खिलाफ जोकीहाट थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. प्राथमिकी मृतक की पत्नी नाहिदा वार्ड संख्या 07 पंचायत तारण, थाना जोकीहाट के लिखित आवेदन पर किया गया है. नामजदों में बालचंद ऋषिदेव, उषा देवी पति बिहारी ऋषिदेव, पारो देवी पति बालचंद ऋषिदेव, ललन ऋषिदेव, मंजय ऋषिदेव, सभी मुसहरी टोला भगवानपुर, थाना जोकीहाट निवासी है. इसके अलावा विक्रम ऋषिदेव, फूलचंद, सोहित, रोहित, सनोज, सूरज, सिल्का, गुल्लो, चंदा देवी, फुदनी देवी, राजकुमार ऋषिदेव, उमेश ऋषिदेव शामिल हैं. थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपितों में से ललन ऋषिदेव, मंजय ऋषिदेव व गुल्लो ऋषिदेव को पुलिस गिरफ्तार कर आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. मृतक की पत्नी का आरोप है कि उनके पति खुर्शीद भंसिया जा रहे थे. इस दौरान मुसहरी टोला के पास रूककर किसी से मोबाइल पर बात कर रहे थे. मुसहरी टोला में देशी शराब के धंधेबाज लोगों को खुर्शीद पर संदेह हुआ कि खुर्शीद पुलिस को अवैध शराब के मामले में शायद सूचना दे रहा है. इसी बात पर लोगों ने खुर्शीद के साथ मारपीट, धक्का मुक्की करने लगे. धीरे-धीरे बहुत सारे लोग जमा हो गये व मारपीट के दौरान खुर्शीद की मौत हो गयी. घटनास्थल पर अभी भी मुसहरी टोला में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस कैंप कर रही है. थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी चल रही है.

विज्ञापन
RAHUL KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By RAHUL KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन