हत्या मामले में एक नामजद गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
हत्या मामले में एक नामजद गिरफ्तार

गठित टीम ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन

अररिया. बौसी थाना क्षेत्र में गत 04 अप्रैल की शाम करीब 05 बजे एक व्यक्ति को कई कांडों के अपराधी ने गोली मारकर हत्या कर दी. गोलीकांड करके फरार अपराधी की गिरफ्तार के लिए एसपी जितेंद्र कुमार ने एसआईटी टीम का गठन किया. जिसमें नामजद एक अपराधी की बौंसी थाना द्वारा गिरफ्तारी करने के बाद एसपी ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर विस्तृत जानकारी दी. एसपी ने बताया कि 04 अप्रैल की शाम 05 बजे करीब बौंसी थाना अंतर्गत भवानीनगर अररिया टोला वार्ड संख्या 05 निवासी आरेलाल पासवान (32) पिता स्व बीरेंद्र पासवान को गांव के ही अररिया टोला वार्ड संख्या 05 निवासी रंजीत पासवान उर्फ बब्लू (45) पिता शुक्कल पासवन सहित अन्य नामजद आरोपियों ने गोली मार दी थी. जख्मी आरेलाल पासवान को उचित इलाज कराने के लिए जब पूर्णिया ले जाया जा रहा था. इसी जाने के क्रम में रास्तें में ही गोली लगने से उसकी मौत हो गयी थी. टीम ने कांड के नामजद आरोपित. रंजीत पासवान उर्फ बब्लू (45) पिता शुक्कल पा��वन को अंतर जिला सुपौल जिला से गिरफ्तार किया है. एसपी ने बताया कि इस कांड में अन्य नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी की जा रही है. गोलीकांड मामले में गिरफ्तार अपराधी रंजीत पासवान उर्फ बब्लू का कई आपराधिक इतिहास रहा है.

विज्ञापन
प्रफुल्ल भारती

लेखक के बारे में

By प्रफुल्ल भारती

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन