घर से मोबाइल व नकद 12 हजार रुपये की चोरी

Edited by PRAPHULL BHARTI
Updated:
विज्ञापन

नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पॉश कहे जाने इलाके में दिन दहाड़े हुई घटना

विज्ञापन

अररिया. नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पॉश कहे जाने इलाके में अब दिन दहाड़े चोरी होने लगी है. इसमें मारवाड़ी पट्टी वार्ड संख्या 17 निवासी विश्वजीत कुमार ने नगर थाने में आवेदन देकर घर में चोरी होने की घटना की जानकारी नगर थाना पुलिस को दी है. पीड़ित गृह मालिक ने बताया है कि सोमवार के शाम करीब सवा 04 बजे एक अज्ञात चोर घर में दाखिल हुआ व घर के अंदर से एक मोबाइल व घर में रखे नगद 12 हजार रुपये की चोरी कर ली है. चोरी घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है. नगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक को आवेदन देकर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर को गिरफ्तार करने व चोरी हुए मोबाइल व नकद राशि की बरामदगी के लिए गुहार लगाया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन