13 एकड़ जमीन में बनेगा मरीन ड्राइव

Updated:
विज्ञापन
13 एकड़ जमीन में बनेगा मरीन ड्राइव

दिशा की बैठक में लिया गया प्रस्ताव

विज्ञापन

अररिया. अररिया शहर में घूमने की जगह नहीं है लिहाजा अब परमान नदी किनारे मुंबई व पटना की तर्ज पर मरीन ड्राइव का निर्माण किया जायेगा. इसको लेकर दिशा की बैठक में इसका प्रस्ताव मुख्य पार्षद द्वारा रखा गया. अररिया के परमान सभागार में दिशा की बैठक हुई थी. जिसमें सांसद प्रदीप कुमार सिंह व डीएम विनोद दूहन सहित जिले के तमाम जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित थे. दिशा की बैठक में परमान नदी किनारे मरीन ड्राइव बनाने की योजना स्वीकृत की गई है जिससे अररिया शहर वासियों में काफी हर्ष का माहौल है. इसको लेकर अररिया के मुख्य पार्षद विजय कुमार मिश्र ने बताया कि पिछले दिनों हुए दिशा की बैठक में रिवर फ्रंट योजना के तहत नदी किनारें सौंदर्यीकरण के लिए अररिया का नाम स्वीकृत है. करीब 13 एकड़ जमीन बिहार सरकार के नाम से है. रिवर साइट का विकास किया जाएगा. अगर ऐसा होता है तो वहां सौंदर्यीकरण के साथ-साथ वॉटर पार्क, तैराकी, नौका बिहार सहित अन्य चीजों का निर्माण किया जाएगा.इ सका निर्माण होने से क्षेत्र का विकास होगा साथ ही लोग अपने परिवार के साथ यहा भी घूमने आयेगें. उन्होनें बताया नदी किनारे मरीन ड्राइव बनाने को लेकर दिशा की बैठक में इसका प्रस्ताव दिया गया है. जिसके प्रस्ताव का सांसद व डीएम ने भी सराहाना की है.

विज्ञापन
मृगेंद्रमणि सिंह

लेखक के बारे में

By मृगेंद्रमणि सिंह

मृगेंद्रमणि सिंह प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. प्रभात खबर के अररिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन