पर्यावरण प्रदूषण शमन से संबंधित विभिन्न विषयों पर दिया जायेगा व्याख्यान

Updated at : 08 Mar 2025 8:07 PM (IST)
विज्ञापन
पर्यावरण प्रदूषण शमन से संबंधित विभिन्न विषयों पर दिया जायेगा व्याख्यान

8 से 12 मार्च तक चलेगा सेमिनार

विज्ञापन

फणीश्वर नाथ इंजीनियरिंग कॉलेज में पांच दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन -25-प्रतिनिधि, सिमराहा फणीश्वर नाथ इंजीनियरिंग कॉलेज सिमराहा अररिया द्वारा बिहार काउंसिल ऑन साइंस एंड टेक्नोलॉजी, पटना के सौजन्य से पांच दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन शनिवार 08 मार्च से 12 मार्च तक किया जा रहा है. यह सेमिनार ऑफलाइन व ऑनलाइन दोनों मोड में आयोजित किया जा रहा है. सेमिनार का शुभारंभ प्रो आमिर सोहैल के नेतृत्व में उद्घाटन सत्र से हुआ. जिसमें संस्थान के प्राचार्य, मुख्य अतिथि, विशिष्ट वक्ता व विभागाध्यक्षों ने दीप प्रज्वलित कर किया. इसके बाद संस्थान के प्राचार्य डॉ असीम कुमार ठाकुर ने समारोह को संबोधित किया और मुख्य अतिथि का स्वागत किया. इस सेमिनार के मुख्य अतिथि डॉ एनएस मौर्य, प्रो एनआइटी पटना थे. सेमिनार के आयोजन सचिव मो नादिर ने विभिन्न सत्रों की रूपरेखा प्रस्तुत की. पहले सत्र का संचालन मुख्य अतिथि डॉ. एनएस मौर्य द्वारा किया गया. जिसमें पर्यावरण प्रदूषण शमन से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की.. इस सेमिनार में कुल 15 सत्र आयोजित किए जायेंगे. जिनमें विभिन्न विषय-विशेषज्ञों द्वारा पर्यावरण प्रदूषण शमन से संबंधित विभिन्न विषयों पर व्याख्यान दिया जायेगा. इस अवसर पर सभी विभागाध्यक्षों, संकाय सदस्यों व प्रतिभागियों की उपस्थिति रही. पहले दिन के सत्र का सफल समन्वय डॉ रितेश कुमार, प्रो शंभु, प्रो. आमिर, प्रो. फरहान, प्रो. मनीष कुमार, डॉ. गौतम, प्रो. मिथिलेश एवं प्रो. शाहरुख जान द्वारा किया गया. यह सेमिनार पर्यावरणीय मुद्दों के समाधान व सतत विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगी. ………….. विस में विधायक ने उठाया रमई स्कूल को डिग्री कॉलेज बनाने ने की मांग -24-फारबिसगंज. बिहार विधानसभा के बजट सत्र में शनिवार को फारबिसगंज विधायक विद्यासागर केसरी ने सिमराहा रेलवे फाटक पर आरओबी व प्लस टू रमई स्कूल को डिग्री कॉलेज में तब्दील करने की मांग विधानसभा में उठायी. शून्यकाल के दौरान फारबिसगंज विधायक ने सिमराहा बाजार के रेलवे फाटक पर रेलवे ओवरब्रिज निर्माण व तारांकित प्रश्न में प्लस टू रमई हाई स्कूल को डिग्री कॉलेज में तब्दील करने की मांग सदन में रखी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन