छोड़ो अपना सारा काम, पहले करो मतदान

Edited by PRAPHULL BHARTI
Updated:
विज्ञापन

सेविकाओं ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

विज्ञापन

पलासी. पलासी प्रखंड में स्वीप कार्यक्रम के तहत आइसीडीएस पलासी की सेविकाओं ने शुक्रवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली. मतदाता जागरूकता रैली का नेतृत्व सीडीपीओ मंजुला कुमारी व्यास ने की. इस क्रम में सीडीपीओ कार्यालय में परिसर से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई. साथ ही लोकतंत्र के इस महाअभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया. वहीं मानव श्रृंखला बनाकर मतदान के प्रति एक जुटता का संदेश दिया. रैली के दौरान आंगनबाड़ी कर्मियों ने लोगों से कहा कि पहले करें मतदान फिर करें जलपान, वोट डालने चलो रे साथी, लोकतंत्र का बने बाराती, छोड़ो अपने सारे काम, पहले करो मतदान आदि नारे लगाए गये. इस मौके पर एलएस बबिता कुमारी, रूपम कुमारी, उषा कुमारी, सुमन कुमारी, सरोज देवी, बेबी शैलजा, अंजूला कुमारी, अंजू देवी, अनिता देवी, राधा देवी, तरन्नुम आरा, उमा देवी, रोजी बेगम, सरिता कुमारी, अंजुला देवी, शाहीन कमर सहित अन्य कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन