कुशमौल-ढोलपिट्टा हाट सड़क जर्जर

Updated at : 09 Mar 2025 9:21 PM (IST)
विज्ञापन
कुशमौल-ढोलपिट्टा हाट सड़क जर्जर

जर्जर सड़क से परेशान हैं लोग

विज्ञापन

2 a- प्रतिनिधि, भरगामा प्रखंड के कुशमौल से ढोलपिट्टा हाट जाने वाली सड़क की स्थिति बदतर हो चुकी है. सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बनने व मरम्मत नहीं होने के कारण यह सड़क अब सफर के लिए खतरनाक बन गया है. शाम ढलते ही यहां आये दिन सड़क दुर्घटना का मामला घटित होता है. इससे स्थानीय लोगों में आक्रोश पनपने लगा है. पूर्व पंसस ललिता देवी, प्रखंड अध्यक्ष लोजपा रामबिलास सुमन कुमार सौरभ, भालचंद्र झा, कृत्यानंद ठाकुर, नुनुलाल सरदार, रोहित कुमार झा, लक्ष्मी सरदार, सुभाष सरदार, रामानंद सरदार ने बताय कि सड़क पर बने गड्ढों की वजह से वाहन चलाना मुश्किल हो गया है. बरसात के दिनों में सड़क की हालत भयावह होने का भय लोगों को सताने लगा है. ग्रामीणों ने कहा कि सड़क की अगर जल्द मरम्मत नहीं की गयी तो वे आंदोलन के लिये बाध्य होंगे. मामले में बीडीओ ने जल्द ही सड़क की मरम्मत कराये जाने की बात कही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन