Araria News : चार घंटे में पुलिस की बड़ी कामयाबी, अपहृत युवती सकुशल बरामद

Author Md. tazim
Updated:
विज्ञापन
Araria News : चार घंटे में पुलिस की बड़ी कामयाबी, अपहृत युवती सकुशल बरामद

भरगामा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहरण के एक मामले में महज चार घंटे के भीतर अपहृत युवती को सकुशल बरामद कर न्यायालय भेज दिया.

विज्ञापन

भरगामा (अररिया) से राष्ट्र भूषण पिंटू की रिपोर्ट Araria News : भरगामा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहरण के एक मामले में महज चार घंटे के भीतर अपहृत युवती को सकुशल बरामद कर न्यायालय भेज दिया. पुलिस की इस तत्परता से पीड़ित परिवार ने राहत की सांस ली है. मिली जानकारी के अनुसार, भरगामा थाना क्षेत्र की अपहृत युवती की मां ने थाना पहुंचकर लिखित आवेदन दिया कि उसकी पुत्री को गांव के ही एक चौकीदार के पुत्र द्वारा बहला-फुसलाकर अपने साथ लेकर फरार हो गया है. घटना के बाद से परिवार के लोग काफी परेशान थे व युवती की मां ने पुलिस से शीघ्र बरामदगी की गुहार लगाई. मामले की गंभीरता को देखते हुए भरगामा थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने आवेदन प्राप्त होते ही बिना देर किए पुलिस टीम का गठन किया व संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी. इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि आरोपी युवक युवती को लेकर थाना क्षेत्र के सुकेला मोड़ के आसपास देखा गया है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची व घेराबंदी कर युवती को सकुशल बरामद कर लिया. हालांकि आरोपी युवक पुलिस को चकमा देकर फरार होने में सफल बताया जा रहा है. जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. बरामद युवती को थाना लाकर आवश्यक पूछताछ व कानूनी प्रक्रिया पूरी की गयी. इसके बाद मेडिकल जांच व बयान दर्ज कराने की कार्रवाई के उपरांत न्यायालय उपस्थापन के लिए भेज दिया गया. थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि युवती की बरामदगी प्राथमिकता के आधार पर की गई है. मामले में प्राप्त आवेदन के आलोक में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है व नामजद युवक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत है.

विज्ञापन
Md. Tazim

लेखक के बारे में

By Md. Tazim

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से स्नातक कर 2018 से अलग-अलग हिंदी न्यूज चैनलों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं. न्यूज नेशन में बतौर एसोसिएट प्रोड्यूसर दो साल का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर, बिहार में समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. आसपास घटने वाली चीजों पर बारीकी से नजर बनाए रखना और उसका विश्लेषण कर सरल और समझने योग्य तरीके से खबरों को पेश करने में विशेषज्ञता.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन