पनोरमा ई-होम्स ग्रुप के अररिया स्थित पनोरमा एसडी वाटिका में आयकर विभाग की छापेमारी

छापेमारी में शामिल टीम में आधा दर्जन से अधिक आयकर अधिकारी थे शामिल
अररिया. सीमांचल क्षेत्र में रियल एस्टेट सेक्टर में सक्रिय पनोरमा ई-होम्स ग्रुप के विभिन्न स्थानों पर आयकर विभाग की टीम की छापेमारी का सिलसिला जारी है. मंगलवार सुबह से ही शहर के कृष्णापुरी वार्ड संख्या 09 स्थित पनोरमा एसडी वाटिका के एक निर्माणाधीन प्रोजेक्ट पर इनकम टैक्स अधिकारियों ने दबिश दी है. जानकारी अनुसार सुबह 07 बजे शुरू हुई यह कार्रवाई शाम तक भी जारी थी. छापेमारी में शामिल टीम में आधा दर्जन से अधिक आयकर अधिकारी शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By प्रफुल्ल भारती
प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










