हसरतों का चांद का किया विमोचन

Edited by PRAPHULL BHARTI
Updated:
विज्ञापन

लोगों ने गजलकार को किया सम्मानित

विज्ञापन

फारबिसगंज. स्थानीय साहित्यिक संस्था इंद्रधनुष साहित्य परिषद के सौजन्य से शहर के पीडब्ल्यूडी परिसर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के दौरान मशहूर गजलकार दिलीप समदर्शी की दूसरी गजल संग्रह हसरतों का चांद का विमोचन बाल साहित्यकार हेमंत यादव, विनोद कुमार तिवारी, सुरेंद्र प्रसाद मंडल, प्रमोद कुमार झा, विमल कुमार मंडल, हरिशंकर झा के कर कमलों द्वारा किया गया. समारोह में गजलकार दिलीप समदर्शी को परिषद् के सदस्यों ने माला पहनाकर व साहित्यिक पुस्तकें भेंट कर सम्मानित किया. अपनी इस गजल संग्रह हसरतों का चांद के बारे में गजलकार दिलीप समदर्शी ने कहा कि इसमें कुल 87 ग़जलों का संकलन है. इस मौके पर शिव नारायण चौधरी, पलकधारी मंडल, जयकांत मंडल, नागमणी कुमार, सुनील दास, प्रभाष बहरदार सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन