ePaper

धार में डूबने से बच्ची की मौत

Updated at : 09 Oct 2024 11:52 PM (IST)
विज्ञापन
धार में डूबने से बच्ची की मौत

रानीगंज थाना क्षेत्र के पहुंसरा पंचायत के वार्ड संख्या तीन सिमराहा रेहिका टोला से कुछ दूरी पर स्थित धार में नहाने के दौरान एक बच्ची की डूबने से मौत हो गयी.

विज्ञापन

परवाहा.रानीगंज थाना क्षेत्र के पहुंसरा पंचायत के वार्ड संख्या तीन सिमराहा रेहिका टोला से कुछ दूरी पर स्थित धार में नहाने के दौरान एक बच्ची की डूबने से मौत हो गयी. मृतक बच्ची सिमराहा रेहिका टोला निवासी मो शमशाद की 11 वर्षीय बेटी रुकसार थी. घटना को लेकर स्थानीय वार्ड सदस्य प्रतिनिधि मो चुन्ना ने बताया कि गांव के तीन बच्चे सिमराहा धार में नहाने गये थे. नहाने के दौरान रुकसार गहरे पानी में चली गयी. इस बीच धार में नहा रही अन्य दो बच्ची किसी तरह गांव पहुंची व लोगों को रुकसार के धार में डूबने की सूचना दी. इसके बाद स्थानीय लोगों ने जाल की मदद से किसी तरह रुकसार को धार से निकालकर रानीगंज रेफरल अस्पताल लाया, जहां पर चिकित्सकों ने रुकसार को मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद बच्ची के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मामले को लेकर सीओ प्रियव्रत कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है. संबंधित राजस्व कर्मचारी को जांच के लिए भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन