पुलिस ने गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 30 Mar 2024 6:39 PM
पुलिस ने सोनापुर पंचायत के जिमराही स्थित गांव से किया गिरफ्तार
भारत नेपाल सीमा क्षेत्र में गांजा तस्करी के लिए चर्चित पिंटू पासवान को बथनाहा पुलिस ने सोनापुर पंचायत के जिमराही स्थित गांव से बीती रात्रि गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष धनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि पुलिस को तस्कर पिंटू की तलाश कई महीनों से थी, लेकिन भारतीय क्षेत्र में प्राथमिकी दर्ज होने के कारण वो नेपाल में छिप कर रह रहा था. लेकिन शुक्रवार को गुप्त सूचना मिली की पिंटू जिमराही स्थित अपने घर में छिप कर रह रहा है. इसके बाद पुलिस की एक टीम को भेजा गया और उसे घर से गिरफ्तार किया गया. शनिवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










