10 साल के भरोसे पर भारी पड़ा लालच, अररिया में 158 किलो गांजा कांड में केयरटेकर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपित की जानकारी देते एसडीपीओ सुशील कुमार. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

158 Kg Ganja Seized : अररिया के बायो डायवर्सिटी पार्क के पास से 158 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है. इस मामले में परिसर के केयरटेकर को गिरफ्तार किया गया है, जिसने लालच में तस्करों का माल छिपाया था. पुलिस अब मुख्य तस्करों की तलाश में जुटी है.

विज्ञापन

158 Kg Ganja Seized : अररिया नगर थाना क्षेत्र के कुसियारगांव स्थित बायो डायवर्सिटी पार्क के समीप एक बाउंड्री वाले कामत परिसर से 158 किलोग्राम गांजा बरामद होने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए परिसर के केयरटेकर अवधेश ऋषिदेव को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस का दावा है कि आरोपी ने चंद रुपयों के लालच में तस्कर का मादक पदार्थ अपने परिसर में छिपाया था. अब मुख्य तस्कर की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

विज्ञापन

गुप्त सूचना पर पुलिस ने मारा छापा, 158 किलो गांजा बरामद

नगर थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में एसडीपीओ सुशील कुमार ने बताया कि सोमवार को गुप्त सूचना मिली थी कि पूर्णिया-अररिया हाईवे पर कुसियारगांव स्थित एक बाउंड्री वाले कैंपस में मादक पदार्थ और शराब छिपाकर रखी गई है. सूचना के बाद नगर थाना पुलिस ने उत्पाद विभाग की टीम के साथ संयुक्त छापेमारी की. तलाशी के दौरान परिसर से करीब 158 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया. मामले में नगर थाना कांड संख्या 381/26 दर्ज कर परिसर के केयरटेकर अवधेश ऋषिदेव को गिरफ्तार कर लिया गया.

पूछताछ में खुला राज, तस्कर का माल रखा था छिपाकर

एसडीपीओ के अनुसार पूछताछ में गिरफ्तार अवधेश ऋषिदेव ने स्वीकार किया कि उसने कुछ रुपये के लालच में एक तस्कर का गांजा परिसर में रखवाया था. पुलिस ने फिलहाल मुख्य तस्कर का नाम सार्वजनिक नहीं किया है. अधिकारियों का कहना है कि तस्कर की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. साथ ही पूरे नेटवर्क की जांच भी जारी है.

10 साल का भरोसा एक झटके में टूटा

स्थानीय लोगों के अनुसार अवधेश ऋषिदेव पिछले लगभग 10 वर्षों से इस परिसर की देखरेख कर रहा था. जमीन और कामत की सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी उसी के पास थी. पूर्व विधायक ने उस पर भरोसा कर परिसर की चाबी और देखभाल की जिम्मेदारी सौंपी थी. ग्रामीणों का कहना है कि जिस व्यक्ति को वर्षों तक ईमानदारी का प्रतीक माना गया, उसी पर अब अवैध मादक पदार्थ छिपाने का आरोप लगा है.

ग्रामीण बोले, पूरे नेटवर्क की हो जांच

घटना के बाद पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है कि आखिर इतने बड़े पैमाने पर गांजा परिसर तक कैसे पहुंचा. ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस को इस मामले की गहराई से जांच करनी चाहिए, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि इस पूरे नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं. लोगों ने देर शाम मचानों पर जुटने वाले संदिग्ध लोगों की भी जांच करने की मांग की है.

मुख्य तस्कर की तलाश में जुटी पुलिस

एसडीपीओ सुशील कुमार ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. मुख्य तस्कर की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि मामले में जो भी व्यक्ति संलिप्त पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन