100 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक और मोबाइल भी जब्त, नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन

गिरफ्तार तस्कर की जानकारी देते एसडीपीओ. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Smack Smuggling Busted : जोकीहाट थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर एक बड़े नशे की तस्करी रैकेट का पर्दाफाश किया है. 100 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है, साथ ही उसकी बाइक और मोबाइल भी जब्त कर लिया गया है. पुलिस अब पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है.

विज्ञापन

Smack Smuggling Busted : जोकीहाट थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 100 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मौके से उसकी बाइक और मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया. मंगलवार को जोकीहाट थाना में आयोजित प्रेसवार्ता में एसडीपीओ सुशील कुमार ने बताया कि जिले में नशा तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है. इसी अभियान के तहत पुलिस को सूचना मिली थी कि एक तस्कर स्मैक लेकर जोकीहाट क्षेत्र से गुजरने वाला है.

विज्ञापन

वाहन जांच के दौरान भागा, पीछा कर दबोचा गया

सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने जोकीहाट-महलगांव पीडब्ल्यूडी सड़क पर सिंगारमोहनी घाट के पास वाहन जांच अभियान शुरू किया. जांच के दौरान एक बाइक सवार युवक पुलिस को देखकर भागने लगा. पुलिस टीम ने तत्काल उसका पीछा किया और मटियारी के समीप उसे पकड़ लिया. तलाशी लेने पर उसके पास से 100 ग्राम स्मैक, एक मोबाइल फोन और बाइक बरामद हुई.

गिरफ्तार तस्कर की हुई पहचान

पुलिस ने गिरफ्तार युवक की पहचान मो. आतिश उर्फ आसिफ के रूप में की है. वह जोकीहाट थाना क्षेत्र के गिरदा पंचायत अंतर्गत दर्शना गांव का निवासी है. जब्त की गई बाइक का नंबर बीआर 37 पी 7263 बताया गया है. इस मामले में जोकीहाट थाना में कांड संख्या 305/26 दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी पुलिस

एसडीपीओ सुशील कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ की जा रही है और उसके बैकवर्ड व फॉरवर्ड लिंकेज की गहन जांच की जा रही है. पुलिस का उद्देश्य केवल एक तस्कर की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे नशा तस्करी नेटवर्क का खुलासा करना है. उन्होंने कहा कि इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी जल्द कार्रवाई की जाएगी. एसडीपीओ ने इस सफल अभियान के लिए पुअनि. इम्तियाज खान और पूरी पुलिस टीम की सराहना करते हुए कहा कि जिले में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन