आपसी विवाद को लेकर मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

Edited by PRAPHULL BHARTI
Updated:
विज्ञापन

प्रखंड क्षेत्र के श्यामपुर पेचैली गांव निवासी साजरा ने आपसी विवाद को लेकर मारपीट व छिनतई का आरोप लगाते हुए पलासी थाना में सात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है.

विज्ञापन

पलासी. प्रखंड क्षेत्र के श्यामपुर पेचैली गांव निवासी साजरा ने आपसी विवाद को लेकर मारपीट व छिनतई का आरोप लगाते हुए पलासी थाना में सात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है. जिसमें बेगम, शहाबुद्दीन, आरिफ, सोहराब, फरजाना सहित अन्य लोगों को अभियुक्त बनाया गया है. मामले को लेकर थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. अग्रतर कार्रवाई की जायेगी. —————- दो वारंटी गिरफ्तार पलासी. पलासी पुलिस ने मंगलवार की रात्रि छापामारी के दौरान अलग-अलग मामलों के दो वारंटी को गिरफ्तार कर थाना लाया गया. जानकारी देते थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार वारंटियों में विकास कुमार ऋषिदेव गांव पोठिया मैंना व चौरी गांव स्वर्ण मालाकार शामिल हैं. दोनों गिरफ्तार वारंटी से आवश्यक पूछताछ के बाद बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन