Encounter: बिहार के अररिया में एनकाउंटर, आरा और पूर्णिया तनिष्क शोरूम लूटकांड का मास्टरमाइंड ढेर
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 22 Mar 2025 8:06 AM
अस्पताल में पुलिसकर्मी
Encounter In Bihar: बिहार के अररिया जिले में शुक्रवार की रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई. नरपतगंज थाना क्षेत्र के थलहा नहर के पास हुई इस मुठभेड़ में तनिष्क शोरूम लूटकांड का मुख्य आरोपी चुनमुन झा पुलिस की गोली लगने से ढेर हो गया.
Encounter In Bihar: बिहार के अररिया जिले में पुलिस और अपराधियों के बीच शुक्रवार की रात बड़ी मुठभेड़ हुई. जिसमें नरपतगंज थाना क्षेत्र के थलहा नहर के पास पटना एसटीएफ और स्थानीय पुलिस ने घेराबंदी कर तनिष्क शोरूम लूटकांड के मुख्य आरोपी चुनमुन झा को ढेर कर दिया. ASP रामपुकार सिंह ने चुनमुन झा के मारे जाने की पुष्टि की है. चुनमुन झा का शव अररिया सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए लाया गया है. इस मुठभेड़ में 5 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. जिसमें 2 STF के जवान को गोली लगी है.
कैसे हुआ एनकाउंटर?
सूत्रों के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि कुख्यात अपराधी चुनमुन झा अपने गिरोह के साथ नरपतगंज इलाके में छिपा हुआ है. इस पर पटना एसटीएफ और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त रूप से ऑपरेशन चलाया. जैसे ही पुलिस टीम थलहा नहर के पास पहुंची, अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में चुनमुन झा को तीन गोलियां लगीं, दो सीने में और एक पैर में. गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ा और मौके पर ही दम तोड़ दिया. पुलिस के इस कार्रवाई से अपराधियों में दहशत का माहौल है.

तनिष्क शोरूम लूटकांड का मुख्य आरोपी था चुनमुन झा
चुनमुन झा हाल ही में पूर्णिया के एक तनिष्क शोरूम में हुई बड़ी लूट का मास्टरमाइंड था. पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी. उसके खिलाफ कई जिलों में लूट, हत्या और फिरौती के मामले दर्ज थे. इसके अलावा भी उस पर पलासी प्रखंड के बरदबट्टा पंचायत की मुखिया के भैसुर व पैक्स अध्यक्ष संतोष मंडल पर भी गोली चलाने का आरोप है. इस गोलीबारी में पैक्स अध्यक्ष बाल-बाल बच गये थे. इधर हाल हीं में आरा तनिष्क लूटकांड में भी चुनमुन झा का नाम सामने आया था. तीन दिन पूर्व पूर्णिया के हाट व पलासी पुलिस ने उसके मजलिसपुर स्थित घर पर कुर्की जब्ती की कार्रवाई भी की थी.
मुठभेड़ में पांच पुलिसकर्मी घायल, 2 STF जवान को लगी गोली
पुलिस और अपराधी के बीच हुए एनकाउंटर में पांच पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं. घायल पुलिसकर्मियों में मो मुश्ताक़, पुलिस निरीक्षक एसटीएफ़ कुमार विकास, थानाध्यक्ष नरपतगंज थाना, चालक नागेश (एसटीएफ़), जेसी शहाबुद्दीन अंसारी (एसटीएफ़), जेसी दीपक कुमार (एसटीएफ) शामिल है. सभी घायल पुलिस कर्मियों को ईलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है.
Also Read: पूरे बिहार में भयंकर बारिश का येलो अलर्ट, भागलपुर बांका सहित इन 5 जिलों में गिरेंगे ओले
एसपी ने क्या कहा?
अररिया एसपी अंजनी कुमार ने बताया कि कुख्यात अपराधी चुनमुन झा पूर्णिया व आरा के तनिष्क लूट कांड सहित पलासी में पैक्स अध्यक्ष संतोष मंडल के उपर फायरिंग केस में फरार चल रहा था. पुलिस को सूचना मिली थी कि चुनमुन झा नरपतगंज थाना क्षेत्र में आने वाला है. जिसके बाद पुलिस द्वारा कुख्यात अपराधी चुनमुन झा का पीछा किया गया. पुलिस को देखते ही उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी. जिस पर पुलिस ने भी अपने बचाव में फायरिंग किया जिसमें चुनमुन झा को गोली लगी. वहीं उसके साथ एक अपराधी और था जो मौका का फायदा उठाकर फरार हो गया.
– अररिया से मृगेंद्र मणि सिंह की रिपोर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










