हाईस्कूल नहीं रहने पर लोगों ने जतायी नाराजगी

Published by : PRAPHULL BHARTI Updated At : 10 Apr 2026 7:03 PM

विज्ञापन

मानिकपुर में विधायक ने ग्रामीणों के साथ की बैठक

विज्ञापन

नरपतगंज. प्रखंड क्षेत्र के मानिकपुर पंचायत में हाईस्कूल नहीं होने की समस्या को लेकर अब आंदोलन तेज हो गया है. मामले की जानकारी मिलने पर स्थानीय विधायक देवयंती यादव ने शुक्रवार को मध्य विद्यालय मानिकपुर में ग्रामीणों के साथ एक बैठक की. बैठक के बाद ग्रामीणों के हस्ताक्षरयुक्त सामूहिक आवेदन डीएम, डीइओ सहित अन्य अधिकारियों को सौंपा गया. ग्रामीणों ने बताया कि मानिकपुर पंचायत में आज तक एक भी उच्च विद्यालय की स्थापना नहीं हो पाई है. जिससे यहां के बच्चों का नामांकन प्रभावित हो रहा है. कई छात्र-छात्राएं आठवीं के बाद पढ़ाई छोड़ने को विवश हैं. विशेषकर बेटियों की शिक्षा पर इसका गंभीर असर पड़ रहा है. पंचायत के बच्चों को हाइस्कूल की पढ़ाई के लिए 05-10- किलोमीटर दूर अन्य गांवों जाना पड़ता है. वहीं ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि पथराहा व मानिकपुर बार्डर के पास जिस स्थान पर विद्यालय बनाया गया है, वह लगभग 17 किलोमीटर दूर है. जहां तक पहुंचना छात्रों के लिए बेहद कठिन है. ग्रामीणों ने बताया कि एक तरफ पथराहा पंचायत में दो-दो हाइस्कूल मौजूद हैं. वहीं मानिकपुर जैसे बड़े पंचायत में एक भी हाइस्कूल नहीं है. इससे क्षेत्रीय असमानता साफ झलकती है. बैठक में विधायक देवयंती यादव ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना. भरोसा दिलाया कि इस मुद्दे को प्राथमिकता के साथ संबंधित विभाग के समक्ष उठाया जाएगा. उन्होंने कहा कि शिक्षा हर बच्चे का अधिकार है. किसी भी पंचायत को इस मूलभूत सुविधा से वंचित नहीं रखा जा सकता. आवेदन में ग्रामीणों ने मांग की है कि मानिकपुर पंचायत में शीघ्र उच्च विद्यालय की स्थापना की जाए, ताकि बच्चों को अपने ही पंचायत में शिक्षा का लाभ मिल सके. मौके पर मुखिया नूतन कुमारी, मुखिया प्रतिनिधि रिकेश यादव, लोजपा नेता ओमप्रकाश पोद्दार, सरोज यादव, सिद्दीक बैठा, बैजू यादव, संजय यादव, संजू देवी, खुशबू देवी सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे.

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन