अपराधियों ने सब्जी विक्रेता को मारी गोली, घायल

Updated:
विज्ञापन
अपराधियों ने सब्जी विक्रेता को मारी गोली, घायल

घायल सब्जी विक्रेता ने थाना में नहीं दिया आवेदन

विज्ञापन

नरपतगंज. नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के चंदा साइफन के समीप गुरुवार की देर रात एक सब्जी विक्रेता को गोली मारकर घायल कर दिया. घटना के बाद घायल युवक को इलाज के लिए फारबिसगंज रेफरल अस्पताल ले जाया जहां से उसे रेफर कर दिया गया. है. दरगाहीगंज पंचायत के वार्ड संख्या 07 निवासी शैलेंद्र कुमार पिता गरीब लाल बहरदार गुरुवार की देर रात फुलकाहा बाजार से सब्जी बेचकर वापस अपने गांव दरगाहीगंज से पथराहा लौट रहा था. जैसे ही वह चंदा साइफन के समीप पहुंचा कि कुछ अपराधी वहां खड़े थे. अपराधियों को देखकर वह भागने लगा. इस दौरान युवक पर अपराधियों ने फायरिंग कर दी. जो गोली उसके पांव में लगी. हो-हल्ला करने पर आसपास के लोग जमा हो गये व उसे इलाज के लिए फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया. घटना के बाद से घायल युवक या उसके परिजनों ने नरपतगंज थाने में किसी प्रकार से आवेदन या संपर्क नहीं किया है. 4

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rahul Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Rahul Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन