सड़क निर्माण की मांग को लेकर अनशन जारी

Published by : PRAPHULL BHARTI Updated At : 21 May 2026 6:49 PM

विज्ञापन

चाैथे दिन भी अनशन पर डटे रहे लोग

विज्ञापन

भरगामा. प्रखंड क्षेत्र के जमुआन पंचायत के एनएच-327 ई से नहर तक भीसी के बांध पर पक्की सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों का आंदोलन तेज हो गया है. सड़क निर्माण की मांग को लेकर स्थानीय निवासी सुरेश कुमार मंडल बीते 18 मई सोमवार से आमरण अनशन पर बैठ गए हैं. अनशन शुरू होने के बाद इलाके में प्रशासनिक हलचल बढ़ गयी है. ग्रामीणों में भी सड़क निर्माण को लेकर चर्चा तेज हो गयी है. ग्रामीणों का कहना है कि भीसी बांध होकर गुजरने वाला यह रास्ता वर्षों से जर्जर स्थिति में है. बरसात के दिनों में सड़क की हालत व खराब हो जाती है, जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है. खासकर स्कूली बच्चों, मरीजों व किसानों को काफी दिक्कत होती है. लोगों का आरोप है कि कई बार जनप्रतिनिधियों व प्रशासन से सड़क निर्माण की मांग की गयी, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हो सकी. मामले को लेकर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि दिनेश पासवान ने बताया कि पूर्व में भीसी बांध पर पक्की सड़क निर्माण को लेकर पहल की गयी थी. बीडीओ सुमन ने बताया कि आमरण अनशन का मामला संज्ञान में आया है. जल्द हीं स्थल निरीक्षण कर वस्तुस्थिति की जांच की जायेगी.

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन