बच्चों ने प्रदर्शित किये साइंस आधारित प्रोजेक्ट

विज्ञान दिवस पर क्रिएटिव पब्लिक स्कूल में हुए कार्यक्रम
अररिया. विज्ञान दिवस के मौके पर शनिवार अररिया के विभिन्न स्कूलों में बच्चों ने विज्ञान आधारित प्रदर्शनी व प्रोजेक्ट का प्रदर्शनी लगाया. अररिया मुख्यालय स्थित क्रिएटिव पब्लिक स्कूल इस्लाम नगर में विभिन्न वर्ग के बच्चों ने एक से बढ़कर एक विज्ञान आधारित प्रदर्शनी लगाया, विज्ञान दिवस को लेकर बच्चों में विशेष उत्साह देखा गया. मौके पर गेस्ट के रूप में प्रो नुमान व प्रो शाहनवाज आलम ने प्रदर्शनी देखा व बच्चों की हौसला अफजाई की. इस अवसर पर बच्चों द्वारा डे नाइट सर्किल, सोलर सिस्टम, वाटर पोल्यूशन, वाटर सर्किल, हाइड्रोलिक प्रेशर, अर्थ क्विक, एयर पोल्यूशन, फैक्ट्री, वन एवं पर्यावरण, ज्वालामुखी, रोबोट, ए आइ के अलावा अन्य प्रदर्शनी लगाया. इस प्रदर्शनी में स्कूली बच्चे मो साहिल, मो वहाब, मो नदीम, सादिया, अजहा, साइमा, जोहा, मो रूहुल अमीन, सैफ आलम, अयान, मनानी, बुशरा, नासिर, साबिया, आईमा, अरीबा, जुबिन, अनीस तौसीफ आदि छात्र छात्राएं शामिल हुई. सभी ने एक से बढ़कर एक विज्ञान आधारित प्रदर्शनी लगाया. मौके पर मुख्य अतिथि प्रो नुमान ने बताया कि इस तरह के प्रदर्शनी से बच्चों में विज्ञान के प्रति उत्सुकता व ज्ञान बढ़ती है. इस मौके पर स्कूल के निदेशक हसन रेजा मौजूद थे. वहीं दूसरी ओर आजाद नगर स्थित स्टार पब्लिक स्कूल में भी निदेशक सरवर आलम के मार्गदर्शन में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमें नन्हें- मुन्ने बच्चे भी शामिल हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By मृगेंद्रमणि सिंह
मृगेंद्रमणि सिंह प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. प्रभात खबर के अररिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










