मामलों को चिन्हित कर मध्यस्थता केंद्र लाएं

Edited by PRAPHULL BHARTI
Updated:
विज्ञापन

न्यायिक पदाधिकारियों ने की बैठक

विज्ञापन

अररिया. 90 दिवसीय मध्यस्थता राष्ट्र के लिए अभियान की व्यापक सफलता के मद्देनजर व्यवहार न्यायालय अररिया के प्रिंसिपल जिला व सत्र न्यायाधीश गुंजन पांडेय के प्रकोष्ठ में उनकी अध्यक्षता में सोमवार को डीजे डिवीजन व सीजेएम डिवीजन से जुड़े न्यायिक पदाधिकारियों के साथ बैठक की. यह बैठक नालसा व बालसा के निर्देश के आलोक में आयोजित की गयी. इस मौके पर फैमिली जज सह मध्यस्थता कमेटी के अध्यक्ष अविनाश कुमार, एडीजे-01 मनोज कुमार तिवारी, स्पेशल एक्ससाइज जज -02 संतोष कुमार गुप्ता, एडीजे-06 सह पॉक्सो जज अजय कुमार, एडीजे-04 रवि कुमार, स्पेशल एक्ससाइज जज -01 शेफाली नारायण, सीजेएम अमरेंद्र प्रसाद, एसीजेएम-01 अविनाश कुमार, एसीजेएम सह डीएलएसए सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्तव, जेजेबी के प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट स्कंद राज, मुंसिफ उदयवीर सिंह, एसडीजेएम पार्थ, ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट क्रमशः विकास कुमार, प्रणव कुमार, राजन कुमार, संतोष कुमार, गजेंद्र प्रसाद चौरसिया, आशीष आनंद, मो कामरान, कुमारी प्रीति, सादाब समर गौस, मुकेश कुमार, प्रभात सर, मिथिलेश कुमार दास आदि सफल मध्यस्थता के संबंध में जानकारियां हासिल की. बताया गया कि अधिकाधिक मामलों को चिन्हित कर मध्यस्थता केंद्र में लाये जाये जिससे पक्षकार उपस्थित होकर अपने-अपने मामलों में सुलह समझौता कर सकें. न्यायिक पदाधिकारियों ने ससमय वादों को चिन्हित करने का आश्वासन दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन