मांगों के समर्थन में बैंक कर्मियों ने किया प्रदर्शन

हमारी मांगों पर अमल नहीं हुआ तो जायेंगे हड़ताल पर
44-प्रतिनिधि, अररिया जिले में यूएफबीयू के आह्वान पर जारी राष्ट्रवादी चरणबद्ध आंदोलन के तहत शुक्रवार को भारतीय स्टेट बैंक एडीबी शाखा के समक्ष जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया. विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुये भारतीय स्टेट बैंक अधिकारी संघ भागलपुर अंचल के उपाध्यक्ष छोटे लाल गुप्ता ने बताया कि अगर सरकार हमाराी मांगें नहीं मानती है, तो हमलोग विवश होकर दो दिवसीय हड़ताल पर जाने के लिए बाध्य होंगे. गौरतलब है कि संघ ने पहले ही आगामी 24 व 25 मार्च को राष्ट्रवादी हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है. श्री गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रवादी हड़ताल की वजह से देश को होने वाले नुकसान के लिये सरकार खुद जिम्मेदार होगी. बैंकों में पर्याप्त संख्या में स्टाफ की बहाली, बैंकों में पांच दिवसीय कार्य दिवस, बैंक स्टाफ की सुरक्षा सहित अन्य मांगों के समर्थन में जारी विरोध प्रदर्शन में रोशन गुप्ता, संतोष कुमार झा, मुरारी मिश्रा, आलोक कुमार, अमित कुमार झा, दीपक कुमार भोंसले, अमित कुमार झा, आशय वर्मा, बिपिन कुमार, ऋचा नायक सहित अन्य का सक्रिय योगदान रहा. ———————————————————–
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




