अधिवक्ता संघ चुनाव पदाधिकारी ने नवनिर्वाचित कमेटी सदस्यों को दिया प्रशस्ति पत्र
Published by : PRAPHULL BHARTI Updated At : 30 Jan 2026 8:43 PM
सराहनीय कार्यों व अमूल्य योगदान को सराहा
अररिया. बार जिला अधिवक्ता संघ में सम्मान समारोह का आयोजन वरीय अधिवक्ता सह पूर्व अध्यक्ष विनोद प्रसाद ने की अध्यक्षता में हुई. जिला अधिवक्ता संघ चुनाव 2026-28 के लिए नवनिर्वाचित कमेटी सदस्यों को चुनाव पदाधिकारी नीरज प्रसाद ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. चुनाव पदाधिकारी ने अध्यक्ष राजेंद्र कुमार चौधरी, उपाध्यक्ष सुधीर कुमार राय, महासचिव संजीव कुमार सिन्हा, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार देसाई, संयुक्त सचिव क्रमशः मो सलमान रागिब व मिथिलेश कुमार झा, एक्जीक्यूटिव मेंबर्स विवेक प्रकाश, सीतेश कुमार वर्मा, कौशल वर्मा, मो मसूद आलम उर्फ पप्पू को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. वहीं नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेंद्र कुमार चौधरी, महासचिव संजीव कुमार सिन्हा के द्वारा पूर्व अध्यक्ष, पूर्व उपाध्यक्ष, पूर्व महासचिव सहित चुनाव पदाधिकारी को जिला अधिवक्ता संघ अररिया के प्रति उत्कृष्ट व सराहनीय कार्यों व अमूल्य योगदान के सम्मान में शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया. मौके पर पूर्व अध्यक्ष मो सफी अहमद, पूर्व अध्यक्ष विनोद प्रसाद, पूर्व अध्यक्ष तपन बनर्जी, उपाध्यक्ष असित कुमार वर्मा, पूर्व महासचिव मो मुश्ताक हुसैन मंसूरी, पूर्व महा सचिव जागेश्वर भगत, पूर्व महासचिव छंगुरी मंडल सहित अन्य लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










