अष्ट्याम संकीर्तन का हुआ समापन

अष्टयाम में भारी संख्या में उमड़े श्रद्धालु
कुर्साकांटा. प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुआड़ी बाजार स्थित ओंकारेश्वर शिव मंदिर में आयोजित 72 घंटे का अष्ट्याम संकीर्तन शुक्रवार की संध्या संपन्न हो गया. पंडित गणेश झा के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान पूर्वक संपन्न कराया गया. आयोजक समिति के विनोद चौधरी ने बताया कि अष्ट्याम संकीर्तन के समापन पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के युवा नेता जोशी मंडल, रमेश मंडल, मुखिया वीणा देवी, सरपंच पूजा देवी, पूर्व सरपंच राजनारायण निराला, आयोजक समिति के सदस्य मुरारी गुप्ता, पिंटू साह, बसंत साह, घनश्याम साह, राजू राइज राजीव रंजन, विजय राय, संजय सिंह, निरंजन पासवान, मुरली माही, संतोष भगत सहित ग्रामीण मौजूद थे. वहीं समापन पर आयोजक समिति ने कीर्तन मंडली को अंगवस्त्र के साथ नगद राशि से सम्मानित किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By प्रफुल्ल भारती
प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










