15 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
15 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार

छापेमारी में मिली सफलता

विज्ञापन

अररिया. आरएस थाना पुलिस व एएलटीएफ टीम ने संयुक्त रूप से छापामारी कर 15 लीटर देसी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. जानकारी अनुसार आरएस थाना व एएलटीएफ टीम ने हृदयपुर वार्ड संख्या 05 में छापामारी कर 15 लीटर देसी शराब के साथ राम कुमार चौहान को गिरफ्तार कर लिया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

——

44 बोतल कफ सिरप के साथ गिरफ्तार

अररिया. आरएस थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चंद्रदेइ हाट स्थित एक चाय- नाश्ते की दुकान से छापेमारी कर 44 बोतल प्रतिबंधित कोडिनयुक्त कफ सिरप के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया. थानाध्यक्ष अंकुर ने बताया कि गुप्त सूचना मिली की चंद्रदेइ हाट स्थित एक चाय- नाश्ता की दुकान में कफ सिरप की खरीद-ब्रिकी हो रही है. सूचना पर वरीय पदाधिकारी को मामले का अवगत कराते हुए सदल-बल के साथ उक्त स्थान पर पहुंचकर छापामारी की तो एक युवक दुकान से भागने लगा. जिसे पुलिस बल ने खदेड़कर पकड़ लिया. दुकान की तलाशी लेने पर 44 बोतल कफ सिरप बरामद हुआ. गिरफ्तार आरोपी की पहचान चंद्रदेई वार्ड संख्या 02 निवासी मनोज साह के रूप में हुई. थानाध्यक्ष अंकुर ने बताया की गिरफ्तार आरोपी से आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

विज्ञापन
मृगेंद्रमणि सिंह

लेखक के बारे में

By मृगेंद्रमणि सिंह

मृगेंद्रमणि सिंह प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. प्रभात खबर के अररिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन