पत्नी को प्रताड़ित करने का विरोध करने पहुंची सास पर दामाद का हमला, ईंट से सिर फोड़ने का आरोप

Updated:
विज्ञापन

फोटो- कुर्साकांटा थाना | Prabhat Khabar Network

पति के लगातार उत्पीड़न से परेशान बेटी को बचाने पहुंची मां पर उसके ही दामाद ने ईंट से हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने नामजद FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

Domestic Violence: कुर्साकांटा थाना क्षेत्र में पति द्वारा कथित रूप से लगातार प्रताड़ित किए जाने से परेशान एक विवाहिता की मां ने अपने दामाद के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है. शिकायत में आरोप लगाया गया है कि बेटी के साथ मारपीट और प्रताड़ना का विरोध करने पर दामाद ने उन पर भी हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

छह वर्षों पहले हुई थी शादी

प्राथमिकी की वादी बरदाहा थाना क्षेत्र के पोखरिया निवासी अंजुम खातून ने पुलिस को बताया कि उनकी पुत्री अफसाना खातून की शादी छह वर्ष पूर्व कुर्साकांटा वार्ड संख्या-05 निवासी मो. तस्लीम उर्फ भुटवा से हुई थी. दंपति के तीन बच्चे भी हैं.

छह महीने से प्रताड़ना का आरोप

अंजुम खातून के अनुसार पिछले करीब छह महीने से उनका दामाद अफसाना खातून के साथ शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ना कर रहा था. आरोप है कि वह आए दिन मारपीट करता था और कई बार उसे घर से भी निकाल देता था.

समझाने पहुंची मां पर भी किया हमला

Domestic Violence: शिकायत के अनुसार 17 जुलाई को तस्लीम ने अपनी पत्नी के साथ गाली-गलौज और मारपीट की. घटना की जानकारी मिलने पर 18 जुलाई को अंजुम खातून अपनी बेटी के ससुराल पहुंचीं और दामाद को समझाने का प्रयास किया. आरोप है कि इसी दौरान तस्लीम ने उनके साथ भी गाली-गलौज की और ईंट से सिर पर वार कर दिया, जिससे वह बेहोश होकर गिर गईं.

अस्पताल में कराया गया भर्ती, पुलिस ने शुरू की जांच

घटना के बाद घायल अंजुम खातून को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुर्साकांटा में भर्ती कराया गया. पुलिस ने पीड़िता के आवेदन के आधार पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन