नगर पार्षद मनोज कुमार सिंह की मां सरोजनी देवी का निधन, अंतिम दर्शन को उमड़े लोग

Updated:
विज्ञापन

नगर पार्षद मनोज कुमार सिंह की मां की फाइल फोटो

Araria Local News: फारबिसगंज नगर परिषद के सशक्त स्थायी समिति सदस्य एवं नगर पार्षद मनोज कुमार सिंह की 75 वर्षीय माता सरोजनी देवी का निधन हो गया. उनके आवास पर जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की.

विज्ञापन

अररिया के फारबिसगंज से मो. कलीम उद्दीन की रिपोर्ट:

Araria Local News: नगर परिषद फारबिसगंज की सशक्त स्थायी समिति के सदस्य एवं वार्ड संख्या 17 के नगर पार्षद मनोज कुमार सिंह की माता सरोजनी देवी का मंगलवार को निधन हो गया. वह 75 वर्ष की थीं. उनके निधन की खबर फैलते ही जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में शोक की लहर दौड़ गई.

इलाज के दौरान हुआ निधन

जानकारी के अनुसार सरोजनी देवी की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. उपचार के दौरान उनका निधन हो गया. अपने पीछे वह दो पुत्र, एक पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं.

अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़

सरोजनी देवी के निधन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मनोज कुमार सिंह के आवास पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया. अंतिम संस्कार में भी जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और स्थानीय नागरिकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही.

जनप्रतिनिधियों ने जताई संवेदना

नगर परिषद की मुख्य पार्षद वीणा देवी, उप मुख्य पार्षद नूतन भारती, पूर्व मुख्य पार्षद गुंजन सिंह, पूर्व विधायक विद्यासागर उर्फ मंचन केसरी, जदयू जिलाध्यक्ष पवन मिश्रा, भाजपा नगर अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद मिंटू सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, वार्ड पार्षदों, समाजसेवियों एवं गणमान्य लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की.

विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन