सावन और चेहल्लुम को लेकर नगर परिषद अलर्ट, विशेष सफाई अभियान की बनी कार्ययोजना

Updated:
विज्ञापन

बैठक में शामिल अधिकारी व अन्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

फारबिसगंज नगर परिषद चेहल्लुम पर्व के मद्देनजर शहर में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाने की तैयारी में है. मुख्य पार्षद वीणा देवी की अध्यक्षता में हुई बैठक में धार्मिक स्थलों, प्रमुख सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर विशेष सफाई अभियान चलाने का निर्णय लिया गया. इस दौरान स्वच्छता व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

विज्ञापन

Forbesganj Cleanliness Drive: फारबिसगंज (अररिया). नगर परिषद कार्यालय में सोमवार को मुख्य पार्षद वीणा देवी की अध्यक्षता में विशेष बैठक आयोजित की गई. बैठक में सावन की प्रथम सोमवारी पर चलाए गए सफाई अभियान की समीक्षा की गई तथा आगामी चेहल्लुम पर्व को लेकर शहर में व्यापक स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाने की रणनीति तैयार की गयी.

विज्ञापन

मंदिरों और इमामबाड़ों के आसपास होगी विशेष सफाई

बैठक में निर्णय लिया गया कि चेहल्लुम पर्व को देखते हुए शहर के विभिन्न इमामबाड़ों, धार्मिक स्थलों, प्रमुख सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा. इसके लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर संबंधित कर्मियों को जिम्मेदारी सौंपी गयी.

स्वच्छता व्यवस्था में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

मुख्य पार्षद वीणा देवी ने कहा कि धार्मिक आयोजनों के दौरान श्रद्धालुओं और आम नागरिकों को स्वच्छ एवं बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना नगर परिषद की प्राथमिक जिम्मेदारी है. उन्होंने सफाई कर्मियों को निर्धारित समय पर सभी चिन्हित स्थलों की सफाई सुनिश्चित करने तथा नियमित कचरा उठाव और नालों की सफाई कराने का निर्देश दिया.

समन्वय के साथ कार्य करने पर दिया गया जोर

बैठक में नगर परिषद की सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों, स्वच्छता पदाधिकारी, नगर परिषद कर्मियों और सफाई कर्मियों ने भाग लिया. सभी को पर्वों के दौरान स्वच्छता व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गये.

कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद

Forbesganj Cleanliness Drive: बैठक में मुख्य पार्षद वीणा देवी, सशक्त स्थायी समिति सदस्य मो. इस्लाम, गणेश प्रसाद गुप्ता, मनोज सिंह, सिटी मैनेजर शशि आनंद, स्वच्छता पदाधिकारी वंदना भारती, प्रभारी प्रधान सहायक कामख्या नारायण उर्फ कुंदन सिंह, रजनीश रंजन, नगर परिषद कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सह स्वच्छता पर्यवेक्षक सूरज कुमार सोनू, भीम मरीक, संपत मरीक, मनोज मरीक सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन