ePaper

बिहार के अररिया में घर बुलाकर युवती से दुष्कर्म, नाबालिग ने मां से सुनाई आपबीती तो...

Updated at : 04 Apr 2025 12:17 PM (IST)
विज्ञापन
araria physically abused| A young man raped a girl after calling her home in Bihar

एंबुलेंस में पीड़िता से बात करती पुलिस

Bihar News: अररिया जिले से एक नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. शादी का झांसा देकर आरोपी ने खेत में घटना को अंजाम दिया है. युवक अपने परिवार से मिलाने के बहाने युवती को घर बुलाया और दुष्कर्म किया. जिसके बाद युवती ने आपबीती अपनी मां को सुनाई.

विज्ञापन

Bihar News: अररिया जिले के फारबिसगंज थाना क्षेत्र के रामपुर गांव से एक नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. शादी का झांसा देकर आरोपी ने खेत में घटना को अंजाम दिया. युवक अपने परिवार से मिलाने के बहाने युवती को बुलाया और दुष्कर्म किया. दुष्कर्म के बाद युवती मौके से भागी, जिस दौरान पांव किसी खूंटी से टकराने पर वह गिर गई. जिससे उसके शरीर व माथे पर चोटें आयी हैं.

परिवार से मिलाने के बहाने घर बुलाया और घटना को दिया अंजाम

युवती ने अपनी मां को बताया कि फारबिसगंज थाना क्षेत्र के चकोरवा गांव निवासी मो. अरबाज ने शादी का झांसा देकर एक साल से बात कर रहा था. बीते गुरुवार की दोपहर में युवक अरबाज ने अपने शादी से पूर्व परिवार से मिलाने के नाम पर रामपुर गांव स्थित बांध पर बुलाया. जिसके बाद खेत में जबरन नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया. दुष्कर्म के बाद जब युवती खेत से भागने की कोशिश की तो सड़क वह माथे के बल गिर पड़ी. जिससे वह काफी जख्मी हो गई.

मां ने अस्पताल में कराया भर्ती

किसी तरह से अपने घर पहुंचने पर पीड़िता ने घटना की सारी जानकारी मां व अपने परिजन को दिया. इसके बाद पीड़िता की मां ने उसे फारबिसगंज रेफरल अस्पताल लाया. जहां अस्पताल प्रशासन ने लेडीज डॉक्टर नहीं होने की बात पर पीड़िता को एडमिट नहीं लिया. इसके बाद परिजन द्वारा पीड़िता को सदर अस्पताल लाया गया. जहां मौजूद चिकित्सक द्वारा उसका प्राथमिक उपचार किया गया व घटना की सूचना 112 पुलिस व नगर थाना पुलिस को दी गई.

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस, पीड़िता से लिया बयान

सूचना मिलने पर एसआई आशनारायण सिंह, चालक करण सिंह व नगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक सदर अस्पताल पहुंचे. जहां पीड़िता और उसकी मां से घटित घटना की जानकारी ली. वरीय पदाधिकारी को सूचित करते हुए महिला थाना पुलिस को बुलाया गया. जहां सदर अस्पताल परिसर में ही एंबुलेंस पर बैठकर महिला थाना पुलिस ने पीड़िता से सारा बयान आवेदन में लिया व प्राथमिकी दर्ज करने की बातें कही.

Also Read: बिहार में गरुड़ और विषैले कोबरे के बीच रोमांचक लड़ाई का Live Video, सांप भी फन फैलाकर बोला हमला

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन