अगलगी में डेढ़ दर्जन घर जले, लाखों का नुकसान

Updated:
विज्ञापन

अग्निकांड में अनाज, बरतन, कपड़ा, नगदी समेत लगभग 25 लाख रुपये की संपत्ति जल कर राख हो गयी. कुर्साकांटा : सोनामनी गोदाम ओपी क्षेत्र के काकोड़वा वार्ड संख्या तीन में शनिवार को लगी भीषण आग से डेढ़ दर्जन घर जल कर राख हो गये. अग्निकांड में अनाज, बरतन, कपड़ा, नगदी समेत लगभग 25 लाख रुपये […]

विज्ञापन

अग्निकांड में अनाज, बरतन, कपड़ा, नगदी समेत लगभग 25 लाख रुपये की संपत्ति जल कर राख हो गयी.

कुर्साकांटा : सोनामनी गोदाम ओपी क्षेत्र के काकोड़वा वार्ड संख्या तीन में शनिवार को लगी भीषण आग से डेढ़ दर्जन घर जल कर राख हो गये.
अग्निकांड में अनाज, बरतन, कपड़ा, नगदी समेत लगभग 25 लाख रुपये की संपत्ति जल कर राख हो गयी. सूचना पर सोनामनी गोदाम ओपी अध्यक्ष जीवेश कुमार ठाकुर सदल बल व एसएसबी 56 वीं बटालियन के डुब्बा टोला व कुशमाहा बीओपी के जवान घटना स्थल पहुंचे और स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया. अग्निपीड़ितों द्वारा अंचलाधिकारी को सूचना दी गयी. सीओ की सूचना पर फारबिसगंज से दमकल पहुंचा. जो मलबे को बुझाते हुए आग पर नियंत्रण पाया. आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है.
अग्निपीड़ितों में गंगा प्रसाद साह, रमेश साह, महानंद साह, उमेश साह, टुप्पन साह, गोपाल साह, रामलखन साह, शिवशंकर साह, कन्हैया साह, अजय साह, विजय साह, मनोज साह, हरदयाल साह, दीन दयाल साह, मसोमात गायत्री देवी शामिल हैं. इधर अंचलाधिकारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि राजस्व कर्मचारी सत्य नारायण कुमार को घटना स्थल निरीक्षण को लेकर भेज दिया गया है. उन्होंने बताया कि सरकारी प्रावधान के अनुरूप मुआवजा की राशि दी जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन