सरपंच पति के साथ मारपीट, रोड जाम
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
सरपंच प्रतिनिधि के साथ मारपीट कर बंधक बनाये जाने का ग्रामीणों ने किया विरोध. फारबिसगंज : प्रखंड के हरिपुर पंचायत की सरपंच डोली देवी के पति शिवरत्न कुमार दास के साथ शुक्रवार को रामपुर अंसारी चौक के समीप मारपीट करने एवं बंधक बना कर अन्यत्र ले जाने के विरोध में आक्रोशित सैंकड़ों ग्रामीणों ने फारबिसगंज-रानीगंज […]
विज्ञापन
सरपंच प्रतिनिधि के साथ मारपीट कर बंधक बनाये जाने का ग्रामीणों ने किया विरोध.
फारबिसगंज : प्रखंड के हरिपुर पंचायत की सरपंच डोली देवी के पति शिवरत्न कुमार दास के साथ शुक्रवार को रामपुर अंसारी चौक के समीप मारपीट करने एवं बंधक बना कर अन्यत्र ले जाने के विरोध में आक्रोशित सैंकड़ों ग्रामीणों ने फारबिसगंज-रानीगंज मार्ग को रामपुर अंसारी चौक के समीप जाम कर घंटों प्रदर्शन किया. सड़क जाम कर प्रदर्शन कर रहे आक्रोशित ग्रामीण सरपंच प्रतिनिधि के साथ मारपीट करने वाले आरोपी रामपुर दक्षिण वार्ड संख्या 06 निवासी मो तबरेज पिता शेख ढेपल की गिरफ्तारी एवं सरपंच प्रतिनिधि श्री दास की बरामदगी की मांग कर रहे थे.
मौके पर सरपंच डोली देवी ने घटना के संबंध में बताया कि मानव शृंखला निर्माण के दिन जब गांव के लोग एवं छोटे छोटे स्कूली बच्चे सड़क के किनारे कतार में खड़े थे तो उक्त आरोपी व्यक्ति एक बाइक पर सवार हो कर हाथ छोड़ कर तेजी से परवाहा कि ओर जा रहा था. जिसे ग्रामीणों ने मना किया. परंतु वह नहीं माना और वापसी में उसी तरह तेज गति से हाथ छोड़ कर बाइक चला कर आ रहा था तो हरिपुर चौक पर ग्रामीणों से झंझट हुआ. उन्होंने बताया कि उक्त घटना के बाद से ही तबरेज उनके पति श्री दास को तरह तरह कि धमकी दे रहे थे. इसके अलावा बीच में भी मारपीट की घटना को अंजाम दिया था. इसकी सूचना उनके द्वारा स्थानीय थाना और रामपुर दक्षिण के मुखिया को दी गयी थी.
जानकारी के अनुसार सरपंच के पति फारबिसगंज से अपनी बाइक से मार्केट से घर लौट रहे थे. इसी दौरान पूर्व से घात लगाये तबरेज ने उनके पति श्री दास पर हमला कर दिया और मारपीट की. साथ ही उन्हें बंधक बना कर अन्यत्र ले कर चला गया. इधर सड़क जाम के सूचना पर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार साहा, अनि राकेश कुमार, भुटकन राय सदलबल जाम स्थल पर पहुंचे और हरिपुर के मुखिया परमानंद ऋषिदेव, पूर्व मुखिया प्रवीण कुमार दास, उप मुखिया बीरबल कुमार, उप सरपंच मो नईम, मो बादल, एनएसयुआई जिला उपाध्यक्ष शेख मुमताज के सहयोग से आक्रोशित सरपंच डोली देवी एवं ग्रामीणों को समझा बुझा कर जाम हटवाया तथा आवागमन सुचारू करवाया. इधर जाम हटाने के बाद थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारियों ने सरपंच प्रतिनिधि श्री दास को सकुशल बरामद कर इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल भेजा. पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सघन छापामारी अभियान चला रही है. थानाध्यक्ष श्री साहा ने इस बाबत पूछे जाने पर बताया कि आरोपी को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










