भूमि विवाद को लेकर मारपीट, कांड दर्ज

Updated:
विज्ञापन

अररिया : शहर के जयप्रकाश नगर वार्ड संख्या सात में भू-विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गयी. दोनों पक्षों की ओर से नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. जगन्नाथ ऋषिदेव की पत्नी कुशमी देवी ने अपने आवेदन में कहा है कि भूदान कमेटी द्वारा प्राप्त जमीन पर घर बना कर […]

विज्ञापन

अररिया : शहर के जयप्रकाश नगर वार्ड संख्या सात में भू-विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गयी. दोनों पक्षों की ओर से नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. जगन्नाथ ऋषिदेव की पत्नी कुशमी देवी ने अपने आवेदन में कहा है कि भूदान कमेटी द्वारा प्राप्त जमीन पर घर बना कर वर्षों से रह रहे हैं. जबकि पृथ्वी पासवान व उनके पुत्र खाली पड़ी मेरी जमीन पर घर बना रहा था. विरोध करने पर मारपीट किया. जबकि पृथ्वी पासवान ने खाली जमीन पर दावा किया की निजी जमीन पर घर बनाने के दौरान जग्रनाथ ऋषिदेव के पक्ष के लोगों ने मारपीट करते घर बनाने से रोक दिया. नगर थानाध्यक्ष रमेश कांत चौधरी ने कहा कि विधि व्यवस्था न बिगड़े. दोनों पक्षों के आवेदन के आलोक में कांड दर्ज किया गया है.

अगलगी में एक दर्जन घर जले, दो लाख की क्षति
आग देर रात को लगी थी. आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल पाया है.
जोकीहाट : प्रखंड क्षेत्र के बाराइस्तम्बरार पंचायत में मंगलवार की रात पिपरा गांव में आग लगने से लगभग एक दर्जन घर जल कर राख हो गये. आग देर रात को लगी थी. आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल पाया है. अगलगी में किसी तरह की जान माल की क्षति नहीं हुई है, लेकिन घर में रखा सारा सामान जल कर राख हो गया. इस अगलगी में करीब दो लाख की क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है.
स्थानीय मुखिया मो फारूक आलम ने बताया कि घटना की सूचना जोकीहाट सीओ अशोक कुमार को दे दी गयी है. सीओ अशोक कुमार ने बताया कि हल्का कर्मचारी को घटना स्थल पर भेज दिया गया है. आग से घर जलने वालों में शाहीद, जमशेद, साबिर, इसराइल, असहाब, करीम, तनवीर, खुर्शिद, सउद, विधवा मुस्तरी आदि शामिल है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन