ePaper

अररिया में पुलिस के हत्थे चढ़ा इनामी बदमाश

Updated at : 13 Nov 2016 8:51 PM (IST)
विज्ञापन
अररिया में पुलिस के हत्थे चढ़ा इनामी बदमाश

अररिया : बिहार में अररिया जिले के पछुआरी झिरुआ गांव में फताही चौक के पास से एक कुख्यात अपराधी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस के अनुसार, इसके सिर पर 50 हजार रुपये का इनाम है. पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार पोरिका ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कुख्यात अपराधी संतोष […]

विज्ञापन

अररिया : बिहार में अररिया जिले के पछुआरी झिरुआ गांव में फताही चौक के पास से एक कुख्यात अपराधी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस के अनुसार, इसके सिर पर 50 हजार रुपये का इनाम है.

पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार पोरिका ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कुख्यात अपराधी संतोष मेहता को सिमराहा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है. उसके खिलाफ अररिया, कटिहार, सुपौल एवं मधेपुरा जिले के विभिन्न थानों में अपहरण, डकैती, रंगदारी और लूट के कई मामले दर्ज हैं. उन्होंने बताया कि मेहता की गिरफ्तारी के लिए सरकार की ओर से 50 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की गयी है.

पोरिका ने बताया कि कटिहार जिला पुलिस को भी एक पेट्रोल पंप व्यवसायी की बच्ची के अपहरण के मामले में उसकी तलाश थी. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधी को जेल भेज दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन